केन्द्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर कोविड-19 से देशवासियों की रक्षा के लिए साहसिक फैसले लिए : गोदावरी मिश्रा
■ महिला मोर्चा चंदौली की वर्चुअल महिला सम्मेलन सम्पन्न
चकिया /चंदौली। मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की तरफ से शुक्रवार को एक वर्चुअल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गोदावरी मिश्रा ने कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल के सिर्फ एक वर्ष के दौरान सरकार ने काश्मीर में धारा 370, तीन तलाक, नागरिकता कानून के साथ ही राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक मुद्दे का सफलता पूर्वक समाधान किया। कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने मिलकर कोविड-19 जैसे महामारी से देश व प्रदेश वासियों की जान की हिफाजत के लिए अनेक त्वरित फैसले लिए अनेक आइसोलेट केन्द्र व अस्पताल की व्यवस्था की। सरकार ने ऐन समय पर लाक डाउन करने का फैसला लेकर लाखों लोगों के जीवन की रक्षा की। कहा कि सरकार लाक डाउन के दौरान देश व आम नागरिक को हुए आर्थिक क्षति की भरपाई व लोगों को आत्म निर्भर होने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा कर ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लोकल से वोकल होने के आह्वान को आत्मसात करने की अपील की। कहा कि आज समय की यह मांग है कि हम आत्म निर्भर भारत का निर्माण करें तथा खुद के उद्यम लगाकर उसका प्रचार प्रसार करें ताकि अपने उत्पादों के दम पर देश की आयात पर निर्भरता कम हो सके। उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाध्यक्ष गीतारानी गुप्ता ने लाक डाउन के दौरान लोगों में मास्क का वितरण करने व अन्य महिलाओं को ऐसे कार्यों से जोड़ कर उन्हे रोजगार करने की प्रेरणा की बातें साझा की। कार्यक्रम का संचालन कर रही जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने जहां मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष के दौरान एक से एक लिए गये ऐतिहासिक फैसलों का बखान किया वहीं मुख्य अतिथि व वक्ता के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनका स्वागत व अभिनंदन किया। सम्मेलन में सुषमा तिवारी, मीना सिंह, निर्मला सिंह, मीना तिवारी, पुष्पा भगत, कुसुम जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, सुभासिनी ओझा, सुहासिनी जायसवाल, अनिता जायसवाल, संगीता श्रीवास्तव, खुश्बू गुप्ता, सीता पांडेय, आशा कान्ति, वंदना दूबे, मनोरमा गुप्ता, जूही, प्रमिला शुक्ला, पूजा जायसवाल, रीता पांडेय, चंदा जायसवाल, ज्योति गुप्ता, नीलम सिन्हा, मांडवी, शोभा सिंह, शशिकला, रेनू जेटली, नंदा सिंह, नीतू वर्मा, किरन शर्मा, रीता, प्रतिभा सिंह, प्रियंका तिवारी, रेखा गुप्ता सहित अनेक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


