सोमारीडीह में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर में प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

घोसी। स्थानीय नगर से सटे सोमारीडीह गाँव में नव निर्मित श्री हनुमान मंदिर के नूतन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाल कर विश्व कल्याण की कामना की गयी।
नव निर्मित श्री हनुमान मंदिर सोमारीडीह के नूतन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमारीडीह, शोधनपुर, गौरीडीह, धरौली, मखदुमपुर सहित अन्य गाँवो की कुंवारी कन्याएं एवं सौभाग्यवती महिलाएं गुरुवार की सुबह धरौली मोड़ पर एकत्रित होने के बाद दोहरीघाट नदी से लाये गये पवित्र जल से कलश भरने के बाद बड़ागाँव उत्तरी, बड़ागाँव पश्चिमी होते हुए कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर बस स्टेशन घोसी पहुँचा ,जहां पर विश्व कल्याण की कामना करने के साथ ही कोरोना एवं ओमिक्रोन जैसे भयंकर बीमारी से बचाने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी।पुनः कलश यात्रा बस स्टेशन होते हुए पकड़ी मोड़ ,शोधनपुर,सोमारीडीह कार्यक्रम स्थल पर पहुँच कर जलाभिषेक करने के बाद समाप्त हुआ ।इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक जमुना चौहान एवं सुदमिया देवी,प्रबंधक नन्दलाल चौहान,अवधलाल चौहान, उदयभान चौहान के साथ ही पिंकी, रिंकी, रीमा, सीमा, नंदिनी, सुनिता, प्रतिमा, सविता, गीता सहित सैकड़ो लोग कलश यात्रा में शामिल रहे।

