नाबालिग के साथ छेड़खानी के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज

घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी महिला की तहरीर एवं पुलिस अधीक्षक मऊ के आदेश पर महिला की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने सहित अन्य आरोपों में गाँव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी महिला की 12 वर्षीया पुत्री को गाँव का एक व्यक्ति 6 जनवरी की शाम को 4 बजे के आस पास घर में घुसकर मारने पीटने के साथ ही वस्त्र फाड़ते हुए छेड़खानी करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया । युवक द्वारा मारपीट करने में लड़की को गंभीर चोटें आईं ।जिससे वह अस्पताल में भर्ती रही ।इसके बाद जब घर आयी तो परिजनों ने घोसी कोतवाली पहुँच कर व्यक्ति के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाया है।

