उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मिले डा. विजय यादव गाजीपुर के विकास की हुई चर्चा

गाजीपुर। प्रदेश की राजधानी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. विजय यादव की मुलाकात जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से हुई। मालूम हो कि स्वतंत्रदेव सिंह की गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में होती है। वहीं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात के दौरान डा. विजय यादव ने जनपद में विकास के लिए जल संसाधान मंत्रालय विभिन्न प्रस्तावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने आग्रह किया कि मंत्रालय से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं को जनपद में आगे बढ़ाने को लेकर उचित निर्देश दिया जाए। इस पर स्वतंत्रदेव सिंह की ओर से आश्वासन दिया गया कि उनके मंत्रालय से संबंधित योजनाओं के जरिये गाजीपुर में विकास की धारा को आगे बढ़ाया जायेगा। आश्वस्त किया कि जिले में विकास की गति नहीं रुकेगी। प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी जिले में विभिन्न विकास कार्यों को गति दिया जायेगा। वहीं उन्होंने भाजपा के प्रति डा. विजय यादव के योगदान व मेहनत की भी सराहना की। दूसरी तरफ डा. विजय यादव ने कहा कि जिले में भले ही विपक्ष के विधायक हैं लेकिन विकास कार्य नहीं रुकेंगे। भाजपा नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है। जिस प्रकार से एमएलसी चुनाव में सपा को जनपद में करारी हार का सामना करना पड़ा है, उसी तरह हम जनता के बीच रहकर व विकास कार्यों के जरिये आने वाले चुनावों में भी जीत का यह सिलसिला कायम रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *