UBI ने मरीजों के लिए फातिमा अस्पताल मऊ को दिया एम्बुलेंस
मऊ। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत, यूनियन बैंक सोशल फाउंडेशन के माध्यम से मऊ स्थित फातिमा अस्पताल को तकरीबन 22 लाख रुपये के एक एम्बुलेंस प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल को त्वरित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सशक्त बनाना था, खासकर उन क्षेत्रों में जहां आपातकालीन चिकित्सा सहायता की उपलब्धता अक्सर समय पर नहीं हो पाती।
समारोह में वाराणसी ज़ोन के हेड धीरेंद्र जैन ने हरी झंडी से एम्बुलेंस को फातिमा अस्पताल को सौंपने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
श्री जैन ने कहा कि यह एम्बुलेंस विशेष रूप से उन दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन साबित होगी, जहां समय पर चिकित्सा सहायता की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है। इस एम्बुलेंस के दान से फातिमा अस्पताल को अपनी सेवाओं में सुधार करने और मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज प्रदान करने में मदद मिलेगी।
फातिमा अस्पताल के पादरी, सिस्टर रोजिया और अन्य अस्पताल कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए यूनियन बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस एम्बुलेंस से अस्पताल की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा और इससे मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्राप्त हो सकेगी, जिससे अस्पताल की सेवाओं में गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की यह CSR पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल मऊ क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत का कारण बनेगी, बल्कि अन्य संस्थानों और समुदायों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करेगी।
इस अवसर पर मऊ क्षेत्रीय प्रमुख शिव कुमार शुक्ला, फातिमा अस्पताल की सिस्टर रोजिया, सिस्टर ऐनी, सिस्टर धान्या, डॉ. जुड, मऊ क्षेत्र के उप-क्षेत्रीय प्रमुख विवेक कुमार, रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह और अजीत सिंह भी उपस्थित रहे।