अपना जिला

52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की रही धूम

अयोध्या। 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रभु राम की पावन नगरी अयोध्या के एसएसवी इंटर कॉलेज में 17 से 20 दिसंबर को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुई।चार दिवसीय “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” विषयक प्रदर्शनी में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के 504 बाल वैज्ञानिक विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षको ने भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के 7 उपविषयों पर अपनी नवाचारी प्रतिभा के बल पर नवीनतम मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल/उप शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान की पत्रिका के विमोचन के साथ किया।एसएसवी इंटर कॉलेज,मेथाडिस्ट मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज , जीजीआईसी अयोध्या और साहबदीन राम सीताराम बालिका इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उद्घाटन तथा समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।द्वितीय दिन 18 दिसंबर को प्रदर्शनी में”सतत स्वास्थ्य एवम भविष्य के लिए श्रीअन्न” विषय के साथ भव्य विज्ञान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले बाल वैज्ञानिक तथा शिक्षक वर्ग के लिए अयोध्या के प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजो को आवास स्थल बनाया गया।प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए 20 से अधिक समितियां बनाई गई।निर्णायक मंडल में विभिन्न एनआईटियन, आईआईटियन, कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज,अवध विश्वविद्यालय और साकेत महाविद्यालय के प्रोफेसर, प्राध्यापक शामिल रहे। प्रदर्शनी के दौरान बाल वैज्ञानिकों ने नवाचार पर आधारित चिंतन का प्रदर्शन करते यातायात, आपदा, विद्युत, संचार, आवागमन सहित ऊर्जा पर आधारित कई मॉडल प्रस्तुत कर सबको अचंभित किया ।चार दिवसीय प्रदर्शनी के उपरांत समापन समारोह में शुक्रवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की। इसमें सफल मेधावी और उत्कृष्ट बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया।आजमगढ़ मंडल ने मंडल नोडल अधिकारी ऋचा त्रिपाठी सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज के नेतृत्व में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए कॉलेज की 6 छात्राओं के साथ स्थिर प्रदर्श में छह ट्राफी तथा सर्टिफिकेट एवं स्वयं भी गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटिंग विषय में प्रतिभाग करते हुए ट्राफी एवं सर्टिफिकेट राज्य स्तर पर अर्जित किया।इस अवसर पर राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी, संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह, उप शिक्षा निदेशक डॉ ओम प्रकाश गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पवन कुमार तिवारी, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय, वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक) अनुपम कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य/संयोजक डॉ. मणि शंकर तिवारी,एसएसबी इंटर कॉलेज की प्रबंधक सुश्री शची मेहरोत्रा, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान की प्रोफेसर ममता द्विवेदी, राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान के प्रो. मंजूषा गुप्ता, एसएसवी इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रबंध समिति व शिक्षक अभिभावक संघ के पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक – शिक्षिकाएं और बाल वैज्ञानिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *