खास-मेहमान

साइकिल से उतर उमेश ने थामा कमल, कहा दारा को जीता कर लेंगे दम

मऊ। घोसी का रण राजनीति का गढ़ बनता जा रहा है। यहाँ की सियासत अब सीधे लखनऊ के रिमोट से संचालित हो रही है। नेता लखनऊ में दोपहर में अपना पुराना दल छोड़ रहा है और शाम को उसके स्वागत की तैयारी की ज़िले पर परवाना पंहुच जा रहा है। भाजपा ने एक बार फिर एक ऐसी चाल चली है जिससे सपा को सोचना पड़ेगा ।
लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक उमेश चन्द पाण्डेय ने सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। लखनऊ में बड़े नेताओं के हाथ माला पहनने के बाद सीधे मऊ आए और भाजपा के नेताओं ने उन्हें अपने परिवार में शामिल कर जोश के साथ नारा लगाया और कहा भाजपा और मज़बूत हुई ।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से लादकर जब उमेश पाण्डेय का जोरदार स्वागत किया गया तो वह स्वागत से अभिभूत और गदगद हो गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा की भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और रीतियों के प्रति विश्वास व्यक्त किया तथा कहा की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे और भारी मतों से विजय दिलवाने में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे।
पूर्व विधायक ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपराधियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है, वर्तमान सपा प्रत्याशी के परिवार के लोग मेरे बड़े भाई और उनके सहयोगी की दिनदहाड़े हुई हत्या के आरोपी है, इस चुनाव में घोसी विधानसभा की जनता सपा प्रत्याशी को बुरी तरह हराकर और भाजपा प्रत्याशी को जिताकर सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, संतोष सिंह, आनंद प्रताप सिंह, शिवप्रकाश उपाध्याय, विनोद वर्मा ,नूपुर अग्रवाल, कृष्ण कांत राय, राकेश तिवारी, अंजनी सिंह, राहुल उपाध्याय, मयंक मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, राजीव सैनी, विनोद गुप्ता आदि रहे।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा…

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, लखनऊ में सपा के पूर्व विधायक श्री उमेश चन्द्र पांडेय जी ने चेयरमैन एवं ग्राम प्रधानों व अपने समर्थकों के साथ मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री Bhupendra Singh जी एवं अन्य वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
जय भाजपा
तय भाजपा!!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा…

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रखर मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के उत्कृष्ट नेतृत्व व भारतीय जनता पार्टी की उत्तम नीतियों से प्रभावित पूर्व विधायक मधुबन, जनपद मऊ श्री उमेश चन्द्र पाण्डेय जी एवं सैकड़ों समर्थकों को आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Brajesh Pathak जी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

भाजपा परिवार में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *