चर्चा में

डा. जूड की तबियत में सुधार, चिकित्सकों ने दिया जूस और भोजन

लखनऊ। फातिमा हॉस्पिटल मऊ की वरिष्ठ महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जूड की तबीयत में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। अभी वे लखनऊ के सेंट जोसेफ हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं मंगलवार की सुबह डॉक्टरों ने उन्हें जूस व भोजन करने की इजाजत दी। उन्होंने जूस और भोजन का सेवन किया तथा लोगों से बात भी किया।

मऊ सहित पूर्वांचल के तमाम जनपदों में डॉक्टर जूड के शुभचिंतक हैं। जब से उनके तबीयत खराब होने की समाचार सोशल मीडिया पर वायरल हुई है लोग उनका कुशल क्षेम जानने को आतुर हैंं। सबसे बड़ी समस्या तो उस समय उत्पन्न हो जा रही है जब कुछ लोग उनके मृत्यु की झूठी खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दे रहे हैं।ऐसे में डॉक्टर जूड की तबीयत उनके शुभचिंतकों की दुआ और चिकित्सकों के मेहनत से काफी अच्छी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *