अपना जिला

दो अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

दोहरीघाट/मऊ। स्थानीय थाना अन्तर्गत पम्प हेड कैनाल के पास जहाँ से नहर का पानी छोड़ा जाता है। वह पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कैनाल की मुहाने पर पानी मे होने में रेत में फंसी दो सड़ी गली शवो को बरामद किया गया शव की स्थिति काफी खराब थी जिससे शव की पहचान नही हो सकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देख कर करीब एक माह पूर्व का शव होने की बात कही जा रही है हालाकि पुलिस अभी कुछ कहने से पूर्व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने व जांच के बाद ही जानकारी देना चाहती है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष आर एन पांडेय ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *