अपना जिला

डीएम ने सभी प्रधानाचार्यों को स्कूल वाहनों की फिटनेस सही रखने दिया सख्त निर्देश

मऊ। 30वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्या को स्कूल वाहनों की फिटनेस सही रखने के सख्त निर्देश दिये तथा स्कूलों में जो भी मैजिक, आटो आदि जिसका फिटनेस खराब रहता है उसको बन्द कर उसकी जगह बस का संचालन करने के निर्देश दिये एवं जो भी वाहन चालक है उसके चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन करने एवं उसका ड्राइवर लाइसेंस तथा उससे जो भी सम्बन्धित लाइसेंस होते है उसकी जॉच करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, हेलमेट का प्रयोग न करने तथा बिना बीमा के वाहन का संचालन न किये जाने के सम्बन्ध में, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा माल वाहनों में ओवरलोडिंग को रोकने के सम्बन्ध में, भारत सरकार के पत्र दिनांक 30-10-2015 में दी गयी परिभाषा के अनुसार जनपद में राजमार्गा, मुख्य मार्गो एवं अन्य मार्गां पर ब्लैक स्पॉट को सुधारीकरण के सम्बन्ध में कार्यवाही करना, लोक निर्माण विभाग द्वारा जून,2017 में 10 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से सड़क निर्माण सम्बन्धी परियोजनाओ में अनिवार्य थर्ड पार्टी आडिट की समीक्षा, नगर क्षेत्र के बाहर से आने वाले टैम्पो टैक्सी/जीप टैक्सी हेतु स्टैण्ड का निर्धारण करने, शहर में लगने वाले जाम को नियंत्रण करने, हिट एण्ड एन की दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में सोलेशियम स्कीम-1989 के अन्तर्गत दुर्घटनाओं में घायल/मृतकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के सम्बन्ध में, यात्री वाहनों के दुर्घटना के मामलों में परिवहन विभाग द्वारा कराधान अधिनियम/नियमावली के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली सहायता से सम्बन्धित जनपद में लम्बित प्रकरणां की समीक्षा की गयी तथा सम्बन्धित अधिकारी को इसमें निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, ए0आर0टी0ओ0 कहकशा खातून, बाल कल्याण समिति के सदस्यगण शिवकुमार राम, डा0 विजय नारायण पाण्डेय, सचिव प्रकाश राय सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *