अपना जिला

निर्वाचन व्यय लेखो के निरीक्षण हेतु नई तिथियां घोषित

मऊ। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार द्वारा बताया गया कि प्रचार अवधि में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी को अपना निर्वाचन व्यय लेखा, व्यय प्रेक्षक के निरीक्षण हेतु कम से कम तीन बार प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इस क्रम में मा0 व्यय प्रेक्षक महोदय द्वारा पूर्व में जांच हेतु तिथियां जारी की गयी थी, जिसमें मा0 व्यय प्रेक्षक के निर्देशानुसार संशोधन कर नयी तिथियां घोषित की गयी हैं। व्यय लेखा की जांच हेतु विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में निर्वाचन लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखों के निरीक्षण हेतु प्रथम निरीक्षण तिथि 23 फरवरी 2022, दिन बुद्धवार द्वितीय निरीक्षण तिथि 28 फरवरी 2022 दिन सोमवार तथा तृतीय निरीक्षण तिथि 05 मार्च 2022 दिन शनिवार को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक जिला पंचायत सभागार मऊ में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *