अपना जिला

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

मऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, मऊ रामेश्वर के मार्गदर्शन में जिला कारागार मऊ का आकस्मिक निरीक्षण एवं विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया। इस दौरान डा0 अमित रंजन, वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय मऊ साथ में उपस्थित रहें। निरीक्षण के समय जिला कारागार मऊ में नागेश सिंह जेलर, अवनीश सिंह,उप जेलर/प्रभारी जेलर, अमर कुमार सिंह, उप जेलर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में उचित साफ-सफाई पायी गयी। प्रभारी अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कारागार में पुरुष, 523, महिला, 25 किशोरों की संख्या 35 है, कुल 583 बन्दी कारागार में निरुद्ध है। बन्दियों के पास उनके विवरण के उल्लेख सहित जेल कार्ड उपलब्ध था। जेल लीगल एड क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान नामित पी0एल0वी0 द्वारा नियमित रुप से बंदियों को उपलब्ध कराये गये विधिक सहायता का उल्लेख पंजीका पर अंकित किया जाना पाया गया। अस्पताल बैरक संख्या-14 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल बैरक मेें कुल 10 बीमार बन्दीयों का इलाज किया जा रहा है, बीमार बन्दियों से उनके बीमारी एवं दवा इलाज के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। सभी ने समय पर दवा एवं भोजन का दिया जाना बताया। वरिष्ठ परामर्शदाता डा0 अमित रंजन ने बन्दियों को डायरिया से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की एवं कोरोनों के पुनः प्रभावी संक्रमण को देखते हुए स्वस्थ रहने के लिए योगा तथा व्यायाम करने के लिए सलाह दिया गया तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। विधिक जागरुकता शिविर के दौरान बन्दियों के अधिकार एवं संरक्षण, एवं निशुल्क विधिक सहायता व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के बारे उपस्थित जन को विधिक जानकारी प्रदान की गयी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल अपील के सम्बन्ध में कारागार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये गये व समय से जेल अपील कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही यह भी बताया गया कि जेल विजिटर भी समय समय पर जेल पर उपस्थित होते रहते है जेल विजिटर के माध्यम से कैदी अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करा सकते हैं जिस अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी। दिनांक 13.08.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे उपस्थितगण को जानकारी प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *