अपना जिला

मऊ के बेरोजगार युवाओं को मिलेगा सुरक्षा कार्यों हेतु स्थायी रोजगार

मऊ। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य से एस आई एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जिला के समस्त विकास खण्डों पर अलग-अलग तिथियों में निर्धारित की जाएगी। जिसमें
23 मई 2022 को विकास खण्ड मोहम्मदाबाद गोहना,
24 मई 2022 को विकास खण्ड रानीपुर,
25 मई 2022 को विकास खण्ड परदहां,
26 मई 2022 विकास खण्ड बडराव,
27 मई 2022 को विकास खण्ड कोपागंज,
28 मई 2022 को विकास खण्ड घोसी,
30 मई 2022 को विकास खण्ड रतनपुरा,
31 मई 2022 को विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव
01 जून 2022 को विकास खण्ड दोहरीघाट
में समय प्रातः 10:00 से 3 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जा रहा है। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर और मास्क लगाकर, इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 21 से 35 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 36 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं।
जहाँ चयनित अभ्यर्थियों को 350 रु जमा कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इसमें प्रशिक्षण लेने के पश्चात राष्ट्रीयकृत बैंकों जैसे एसबीआई बैंक, यस बैंक, ओरिएंटल बैंक, औद्योगिक संस्थानों, ऐतिहासिक स्थल, जल महल, चित्तौड़ का किला, रणथंबोर, कुंभलगढ़ का किला, सेंचुरी, दिल्ली का लाल किला, ताजमहल, गुड़गांव में हीरो हौंडा, मारुति सुज़ुकी कंपनी में ₹12,000/- से ₹14000/- मासिक वेतन पर 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रखा जाएगा।

भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी
एसएससीआई, एसआईएस,
रीजनल ट्रेंनिंग अकैडमी, लखनऊ उ० प्रदेश
9455609644,
9125973571

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *