पूरी दुनिया की तरह भारत में भी हर रोज कोरोनावायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के नए मामलों में जबरदस्त इजाफा हुआ है, 24 घंटे में देश में 71 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2411 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसी के साथ देश में नए मामलों की कुल संख्या 37776 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1223 से ज्यादा हो गया है, और 10018 लोग ऐसे भी हैं जिनको खतरनाक कोरोना वायरस से बचाया भी जा सका है।

