लॉकडाउन में ‘सक्षम सामाजिक सेवा संस्थान’कर रहा है जरूरतमंदों की मदद

वैश्विक महामारी के चलते हुए लॉकडाउन में
पहले दिन से ही “सक्षम सामाजिक सेवा संस्थान” लखनऊ द्वारा जिला गाजीपुर में ऑन ड्यूटी सुरक्षा बल के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित रूप से पैक अल्पाहार एवं ठंडे पानी की बोतल का प्रबंध किया जा रहा है।

आप भी संस्था के जरिये लोगों की मदद कर सकते हैं, इस खाते में पैसा जमा कर सकते हैं-
SAKSHAM SAMAJIK SEWA SANSTHAN
AC NO -1496050013633
IFSC CODE – UTBI0LIN564
BANK NAME – UNITED BANK OF INDIA
INDRA NAGAR LUCKNOW (U.P)
सर्वज्ञात है कि आम जनता और कारोना के बीच मुख्य रूप से दो ही योद्धा है “चिकित्सक एवं पुलिस”
जिस प्रकार से पुलिस हमारी सेवा में निरंतर ही तत्पर है उसी प्रकार यह संस्था उनके लिए जल प्रबंध के कार्य में लगी हुई है ।

संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र पांडे एवं कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पांडे के सानिध्य में समाजसेवी मित्रों ( दीपक वर्मा जी, अभिषेक वर्मा जी, ज्योति सिंह , मनीष श्रीवास्तव, अंकित चौरसिया, दीप जायसवाल एवं रजनी जी श्रीवास्तव )के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है।
देवता बनकर हमारी सुरक्षा कर रहे चिकित्सकों एवं पुलिसकर्मियों के साथ हम कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं हम ईश्वर से उनके स्वास्थ्य की कामना करने के साथ जल्द ही भारत वर्ष से इस राक्षस के विनाश की प्रार्थना करते हैं।
(यह कार्य जिला प्रशासन की जानकारी में जरूरी प्रमाण पत्र लेने के साथ हो रहा है ) जय हिंद!


