अपना जिला

टीबी के समूलनाश के लिए कार्यशाला का आयोजन

मऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत टीबी को खत्म करने के लिए जिले के सभी ब्लॉक के सामुदायिक हेल्थ ऑफीसर सीएचओ CHOs, एसटीएस STS, एसटीएलएस STLS का तीन बैच चलने वाले प्रशिक्षण का आयोजन।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.नन्दकुमार ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए प्रति 1000 की जनसंख्या पर तीन लोगों की जांच करना अनिवार्य है। हेल्थ वेलनेस सेंटर के क्षेत्र में आने वाले सभी मरीजों को समय जांच एवं उपचार पर रखा जाए। इसके साथ ही इलाज के दौरान ही उनको पोषण के लिए निश्चय पोषण योजना का लाभ दिलाया जाए। साथ ही प्रत्येक माह के 15 तारीख को निःक्षय दिवस मनाए जाने वाली गतिविधि के बारे में विस्तार से कार्यशाला आयोजन में 167 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया जिससे कि जमीनी स्तर पर टीबी उन्मूलन के लिए कार्य किया जा सके।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि टीबी रोगियों उनके कांटेक्ट में घर के जो भी सदस्य हैं, उनकी जांच कर टीपीटी दे। जिन्हें जांचोंपरांत टीबी निकले उसे तुरंत उपचार आरंभ करें। क्षेत्र में जन-जागरूकता के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण को जिला कार्यक्रम समन्वयक जयदेश यादव एवं टीबी एचआईवी को-ऑर्डिनेटर पशुपतिनाथ सिंह द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिसमें परदहां, बड़रांव एवं दोहरीघाट के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर कार्यक्रम में असीम अंसारी, प्रमोद सिंह, वीरेंद्र कुमार वर्मा, उदयभान सिंह , बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *