खास-मेहमान

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मऊ के दिव्यांग समाजसेवी अभिषेक पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लखनऊ। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ जनपद के दिव्यांग समाजसेवी अभिषेक पांडेय को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया।

दोनों पांव खोने के बावजूद अभिषेक पांडेय ने न केवल जीवन की चुनौतियों को स्वीकार किया, बल्कि उन्हें अपनी ताक़त बनाकर समाजसेवा का मार्ग चुना। शारीरिक सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ज़रूरतमंदों, दिव्यांगों और समाज के वंचित वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर एक नई मिसाल कायम की है।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिषेक पांडेय को जब सम्मानित किया उस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ सत्ता की कई हस्तियां मंच पर मौजूद रहीं।

अभिषेक पांडेय की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं के लिए संदेश है जो कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि दर्द को ताक़त में बदला जा सकता है और सीमाओं को तोड़कर समाज के लिए नई राह बनाई जा सकती है।

मऊ जनपद के लिए यह क्षण गौरव का है। अभिषेक पांडेय आज सिर्फ़ मऊ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के युवाओं की शान और पहचान बन चुके हैं।

शाबाश अभिषेक! 🇮🇳

Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *