पालिका के पालकी का बसपा को बाय-बाय, सपा में कर सकते हैं साइकिल की सवारी

मऊ नगर पालिका के अध्यक्ष मोहम्मद तय्यब पालकी ने बहुजन समाज पार्टी के प्राथमिक सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं विगत 5 वर्षों से बसपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी ने जो भी उत्तरदायित्व सौंपा उसे सहज ता पूर्वक निष्ठा से करता रहा हूं। परंतु वर्तमान समय में मुस्लिम, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े, बुनकर और सामान्य वर्ग के लोग बसपा में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। पार्टी में रहकर अपने लोगों को विशेषकर बुनकरों एवं अल्पसंख्यक की आवाज उठाना दुर्लभ हो रहा है। जिसके चलते आज मैं बसपा की प्राथमिक की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। तय्यब पालकी के बसपा से त्यागपत्र देते हैं मऊ बसपा के एक और जनप्रतिनिधि उसके पार्टी से अलग हो गया इसके पूर्व मऊ सदर के विधायक मोख्तार अंसारी बसपा से दामन छुड़ा चुके हैं। अब मऊ में बसपा के एकमात्र जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद अतुल राय शेष बचे हैं। ऐसे में इस्तीफा देने के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि तय्यब पालकी समाजवादी पार्टी की में साइकिल की सवारी कर सकते हैं



