बसपा सांसद अतुल राय के जन्मदिन पर पूरे देश में लगभग 772 लोगों ने किया रक्तदान
मऊ। घोसी के बसपा सांसद अतुल राय का जन्मदिन उनके समर्थकों ने पूरे उल्लास के साथ यूपी पूर्वांचल के आधा दर्जन जनपदों में रक्तदान करने के साथ बिहार में भी रक्तदान कर मनाया। सांसद अतुल राय के समर्थन में युवा जन्मदिन के पूर्व संध्या से ही अपने नेता के लिए रक्तदान का सिलसिला वाराणसी के BHU से शुरू किए तो आज 05 जुलाई को मऊ सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के साथ ग़ाज़ीपुर, बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा और बिहार के कई ज़िलों में सैकड़ों युवाओं ने क़तारबद्ध होकर ब्लड बैंक के सामने लाइन लगाकर रक्तदान किया। पूरे देश में 772 लोगों ने रक्तदान किया। जबकि 35 लोगों का मऊ में रक्तदान बाद में लिया जाएगा।
आपको बता दें कि घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय का आज जन्मदिन है। सांसद भले ही जेल में हैं लेकिन उनके समर्थन में उनके समर्थक मऊ में बसपा के ज़िलाध्यक्ष राज विजय और सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय के नेतृत्व में 05 जुलाई को मऊ सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट किया। मऊ में रक्तदान शिविर का उद्घाटन बसपा नेता और नगरपालिका के अध्यक्ष अरशद जमाल ने किया। रक्तदाताओं की संख्या इतनी ज़्यादा थी कि उन्हें अपनी बारी का इन्तेजार कतारबद्ध होकर करना पड़ा। इस अवसर पर मऊ में रक्तदान करने वालों में ब्लाक प्रमुख परदहा राजेश राम, योगेश राय गब्बू ,अभय राय, बबलू यादव, अमरनाथ, राजेश प्रधान, सोनू राय, विशाल, अभिमन्यु राणा शुभम सब्बल, भैरो, रजनीश, ओमप्रकाश यादव , हेमन्त राय, मनीष बनौरा, महेंद्र नंद लाल, राजदीपक तिवारी, प्रवीण रुधिर, भरत राजभर, अभिषेक राय चौहान, जयभीम राजभर, शैलेन्द्र कुमार सिंटू, अजय निषाद, बीरबहादुर, जुम्मन खान, रजत, अमित बिटरेज, रामनिवास राम सहित 53 लोगो ने रक्तदान किया।जबकि 35 लोगों का मऊ में रक्तदान बाद में लिया जाएगा।
इसके अलावा ग़ाज़ीपुर में हैपी, बलिया में सोनू राय अविनाश पांडेय , मोनु राय , बनारस में – योगी प्रवीण, हनी सिंह, सचिन सिंह, राहुल राय के नेतृत्व में बीएचयू में प्रयाग राज में विक्रांत शर्मा, लखनऊ में आदित्य राय, दिल्ली में विकास श्रीवास्तव, हरियाणा में अजय शर्मा, नवीन टोनी, शिवम्, बक्सर में विक्रांत राय के नेतृत्व में लगभग 772 युवाओं ने रक्त दान किया। यह केवल इस साल नहीं है बल्कि पिछले कई वर्षों से उनके समर्थक जब वह सांसद नहीं भी थे तब से रक्तदान करते आ रहे हैं , पिछले 4 वर्षों से तो मऊ में कर रहे है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि सांसद अतुल राय के चाहने वालों का मक़सद केवल एक है की उनके जन्मदिन के अवसर पर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों की मदद की जाये, रक्त दान-महादान होता है और अपने लोकप्रिय नेता को हम सभी लोग इस तरीक़े से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर अनेकों वृद्धा आश्रमों में भोजन कराने का काम उनके समर्थकों द्वारा किया जाता है साथ ही अस्पतालों में मरीज़ों में फल वितरण और मंदिर मस्जिद में पूजा और दुआ खवानी की जाती है। कोरोना का प्रथम चरण हो या दूसरा जब लोग ऑक्सिजन की कमी से और दवाओं के अभाव में थे तब भी मदद को आगे आये थे, जब ऑक्सिजन सिलिंडर नहीं मिल रहा था उस वक़्त 200 मेगा जंबो सिलिंडर मऊ के सीएमओ को दान किया। लोकसभा के सभी 863 गाँव में मोबाइल हॉस्पिटल भेज कर मुफ़्त की 60000 लोगों में डेटा के साथ दवाएँ वितरण करायीं, टेलीमेडिसिन के तहत नामचीन डॉक्टर की व्यवस्था करवायी और महीनो तक मुफ़्त रासन वितरण कराया ।बलिया मोड़ पर स्तिथ सांसद कार्यालय 24 घंटे लोगों की मदद के लिए खुला रहा और यह सब कुछ व्यक्तिगत अपने निजी कोष से कराया गया न की सांसद निधि से ।
जिलाध्यक्ष राजविजय ने कहा कि इस कोरोना महामारी के पहले से ही हम अनवरत पीछे 6 सालो से रक्तदान करते चले आ रहे है मऊ जनपद में भी चौथा वर्ष है, ग्रामीण क्षेत्रो से आने वाले लोगो के पास डोनर नही होता है उन परिस्थितियों में हम सबके द्वारा किये गए रक्तदान से उनको मदद मिल जाती है।
इस मौके पर रक्तदान करने के बाद सन्तोष राजभर ने कहा कि समर्थकों ने रक्तदान कर अपने नेता की समाज सेवा की भावना का सम्मान किया है और समाज को संदेश दिया है कि अतुल राय और उनके लोग आमजन की खैरियत, अमन-चैन के लिए कुछ भी करने को बराबर तत्पर रहते हैं। संजय राय ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। धर्म सिंह ने कहा कि हर इंसान को साल में कम से तीन बार स्वेच्छा से रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद को अपनी जान न गंवानी पड़े।





















