राखी बंधवा कर लौट रहे भाइयों को लुटेरों ने तमंचे के बल पर लूटा

सादात/ गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दलीप राय पट्टी निवासी मनोज सिंह के घर अपनी बहन से राखी बंधवा कर वापस लौट रहे दोनों भाइयों से लुटेरों ने तमंचे के बल पर शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे डढ़वल गांव के पास सोने की दो चेन दो अंगूठी और दो मोबाइल समेत 14000 की नगदी लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई, फिलहाल लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार शादियाबाद थाना क्षेत्र परसोतियां गांव निवासी कृष्णानंद सिंह , अंगद सिंह पुत्र स्व.भोला सिंह, दोनों भाई शुक्रवार की सुबह अपनी बहन के घर दिलीप राय पट्टी राखी बधवाने आए थे और राखी बांधने के बाद दोनों भाई बाइक से वापस अपने घर परसोतियां जा रहे थे। रास्ते में डढ़वल गांव के पास अज्ञात नकाबपोश लुटेरों को लुटेरों के द्वारा इन्हें रोक करके असलहा के बल पर वहां पहले से मौजूद हथियारबन्द व नकाबपोश लुटेरों के द्वारा इन्हें रोक लिया गया।बाइक चला रहे कृष्णानन्द सिंह के ब्रेक लगाते ही अपराधियों ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद लुटेरों ने सोने की चेन अंगूठी मोबाइल और नगदी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों भाइयों ने एक राहगीर से मोबाइल मांग कर अपने रिश्तेदार और पुलिस को घटना से अवगत कराया। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दिनदहाड़े लूट की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शादाब प्रवीण यादव का कहना है कि घटना की तहकीकात की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

