शोक संदेश

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला का निधन, शोक सम्वेदना का तांता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला का रविवार को पनेसिया हॉस्पिटल गोरखपुर में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों एवं राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों में दुख व्याप्त हो गया। उपेंद्र दत्त शुक्ल गोरखपुर के रहने वाले थे, पार्टी में नरेंद्र मोदी के 2014 के लोकसभा चुनाव सहित 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जी तोड़ मेहनत करके पार्टी को एक सम्मानजनक स्थान दिलाया था। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर लोकसभा के रिक्त हुआ था। वहां से उपेंद्र दत्त शुक्ला को उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। उनके निधन का खबर से लोग दुख में डूब गए।
सोशल मीडिया पर शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों का अपने अपने शब्दों में तांता लगा हुआ है। सहसा तो किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनका नेता उनके बीच में अब नहीं रहा, राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के सेवा में डूबे उपेंद्र दत्त शुक्ला लाक डाउन में भारतीय जनता पार्टी को एवं अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों सहित परिवार को छोड़ जाएंगे यह कोई सोचा नहीं था। उनके निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से लेकर, प्रादेशिक स्तर के नेताओं सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शोक में डूबे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह का कहना है कि आज हम लोग को सहसा विश्वास नहीं हो रहा है कि हम लोग के अभिभावक हम लोगों के बीच में नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति के मायने में उपेंद्र शुक्ला जी का अपना अलग ही कार्य करने की शैली थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष भगवान दास गुप्ता ने शोक संवेदना में कहा कि हम लोगों ने अपना अभिभावक खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। भाजपा नेता सुनील कुमार दुबे उर्फ सोनू ने कहा कि उपेंद्र दत्त शुक्ल राजनीति एवं कार्यकर्ताओं के बीच के सेतु थे जिनकी कमी खलेगी। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सत्य मित्र सिंह दिनेश का कहना है कि श्री शुक्ल के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है, बहुत कुछ सीखने को मिला है, ऐसे में अपने नेता को खोने का दर्द है। कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि इस कमी को कैसे पूरा किया जाएगा। भाजपा के सभासद एवं व्यापारी नेता राकेश तिवारी ने कहा कि उपेंद्र शुक्ला केवल भाजपा के नेता ही नहीं थे बल्कि हजारों कार्यकर्ताओं के अभिभावक थे उनकी कमी का भर्पाई संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *