खास-मेहमान

भाजपा ज़िलाध्यक्ष पद पर नूपुर के चयन पर, व्यापारी नेताओं ने सराहा

० उमाशंकर ओमर व डा. रामगोपाल गुप्ता ने दी बधाई

मऊ। लोकप्रिय महिला नेत्री नुपुर अग्रवाल को भाजपा का जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपे जाने पर व्यापारी समाज में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डा रामगोपाल ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व नूपुर अग्रवाल को बधाई दिया है। रौजा स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक से बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मऊ जनपद में भाजपा को श्रीमती अग्रवाल एक नई दिशा और आयाम स्थापित करेंगी। प्रारंभ से नुपुर संगठन के उद्देश्यों और दायित्वों के प्रति सजग तथा समर्पित रही जिसका परिणाम पार्टी ने जनपद का सर्वोच्च पद देकर पूरा किया पार्टी के इस निर्णय से समग्र वैश्य समाज तथा व्यापारी समुदाय अत्यंत प्रसन्न और गदगद है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से महातम यादव आनंद गुप्ता कन्हैया लाल जायसवाल मुन्नू बरनवाल गामा यादव सौरभ मद्धेशिया अभिषेक गुड्डू पारस नाथ मौर्य अनिल शर्मा अशोक सिंह हरिशंकर गुप्त संजय सर्राफ मुन्ना जायसवाल आदि मौजूद रहे।

० उमाशंकर ओमर ने नूपुर अग्रवाल के चयन पर व्यापारी समाज के तरफ से दी बधाई

मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ में जिलाध्यक्ष का पद महिला को सौंप करके संगठन ने स्त्री शक्ति को पहचाना है, और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कदम उठाया है। वैश्य समाज से आई नूपुर अग्रवाल का भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर का कमान सौंपे जाने से जनपद के व्यापारियों में अतीव प्रसन्नता है। यह प्रसन्नतानुभूति उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर के हैं ।उन्होंने नूपुर अग्रवाल को जिला अध्यक्ष का पद मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने एक महिला को जिला अध्यक्ष की कमान सौंप करके व्यापारी समाज को गौरवान्वित किया है। भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ के इतिहास में यह पहला मौका है ,जब एक महिला को जिलाध्यक्ष को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। व्यापारी नेता उमाशंकर ओमर ने कहा कि पार्टी संगठन ने नूपुर अग्रवाल को पिछले 11 सालों की कठोर परिश्रम का यह पुरस्कार प्रदान किया है, जो कोषाध्यक्ष महामंत्री पद से होते हुए जिलाध्यक्ष के पद पर पहुंची हैं। इससे जनपद में भारतीय जनता पार्टी जहां मजबूत होगी,वही स्त्री शक्ति का सशक्तिकरण होगा ,और महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि नूपुर अग्रवाल जब से पार्टी संगठन में कार्य कर रही हैं, वह पूरी तन्मयता, ईमानदारी और कठोर परिश्रम से कार्य करते हुए अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वह पार्टी संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को बेहतर तरीके से फलीभूत करती थी। जिससे उन्हें यह पारितोषिक प्राप्त हुआ है। इसके लिए पार्टी संगठन भी बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *