अपना जिला

भाजपा के आपातकाल दिवस पर मंत्री एके शर्मा का “अटल भवन” में जमकर स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपातकाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने बलरामपुर जनपद के भाजपा कार्यालय “अटल भवन, तुलसी पार्क, बलरामपुर” पहुँचे थे।

लखनऊ से बलरामपुर जनपद के रास्ते में गोण्डा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शुभेच्छुओं ने अनेकों स्थानों पर ए. के. शर्मा का भव्य स्वागत किया।

बलरामपुर जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही ए. के. शर्मा का स्थानीय नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने बेहद ही भव्य स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, स्थानीय विधायक एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने फूल की वर्षा के बीच भव्य स्वागत किया।

ए. के. शर्मा ने आपातकाल पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में उस समय सरकारी दमन के शिकार ‘ लोकतंत्र सेनानियों’ को सम्मानित किया।

देश के संविधान की रक्षा के लिए तमात यातनाएं सहे लोकतंत्र सेनानियों के प्रत्यक्ष अनुभव पर आधारित उनका उद्बोधन सुनकर मार्गदर्शन भी लिया।

ए. के. शर्मा जी ने अपने भाषण में कहा कि सत्ता जनसेवा का माध्यम है न कि स्वसेवा का। आपातकाल स्वसेवा का उदाहरण है और भारतीय लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है।

उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपने कुर्सी बचाए रखने के लिए आपातकाल को देश पर थोपा गया था जिसे भूलना आसान नहीं।

हमारे वेदों और पुराणों में भी पंच परमेश्वर की व्याख्या की गई है, पंच मतलब पंचायत यानी लोकतंत्र। लोकतंत्र हमारे ग्रन्थों एवं पुराणों वर्णित है।

राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी और शिक्षक रह चुके श्री शर्मा ने विस्तार पूर्वक बताया की हमारे ग्रंथ और पुराण यही कहते हैं कि अलग-अलग शासकों में अहंकार और मोह ये दो दुर्गुण ही उनके पतन का कारण रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किया गया शासन और लादा गया आपातकाल एक ही शासक में दोनों अवगुण एक साथ इकट्ठा होने का उदाहरण है। इससे परिवारवादी दलों को सीख लेने की ज़रूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि जहां एक तरफ़ लोकतंत्र सेनानियों ने उस समय की स्वार्थी एवं दमनकारी सरकार को हटाकर लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत की।

वहीं दूसरी तरफ़ राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों के संघर्ष और बलिदान से राष्ट्रवाद का कमल और भी निखर कर खिल उठा।

कार्यक्रम पूरा होने पर उन्होंने ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जनसरोकार के लिए कार्य करने का निर्देश दिया।

तद्पश्चात उन्होंने अटल भवन, बलरामपुर के सामने स्थित पार्क में नीम के पौध का पौधरोपण कर सबको पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम पूरा होते ही श्री शर्मा लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *