40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन में दिनांक 07.07.18 को उप निरीक्षक विष्णु कुमार मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान नीमडाढ़ से कंचन राजभर पुत्र साहब लाल निवासी शुकुलपट्टी थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 215/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

