अपना जिला

शारदा नारायन इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेस कालेज में सीनियर को दी गई विदाई

पहसा/ मऊ। जनपद के ग्राम गढ़वा स्थित शारदा नारायन इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेस में  सीनियर छात्रों के लिए जुनियर छात्रों द्वारा फेयरवेल पार्टी का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंम्भ कालेज कि डायरेक्टर डा0 एकिका सिंह व शारदा नारायन हास्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा0 संजय सिंह, डा0 सुजीत सिंह,डा0 मधुलिका सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान छात्राओं ने अपने सीनियर्स के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।आगे कालेज कि डायरेक्टर डा0 एकिका सिंह तथा डा0 संजय सिंह ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शारदा नारायन इंस्टिटयूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेस के सभी छात्र छात्राए जहॉ भी काम करेगें वहा अपना व कालेज का नाम रोशन करेगें। उन्होने कहा कि पिछले वर्षाे में जो शिक्षा इन छात्राओं ने यहा से पायी है वह अवश्य ही भविष्य में सदैव उपयोगी रहेगी। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चन्द्रकला ,प्रशासनिक हेड शिवकुमार सिंह एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डा0 राुहल कुमार,डा0 स्ग्धिा सोनल, रोटेरीयन प्रतिक जयसवाल, रोटेरीयन पुनित,पुरूषार्थ सिंह, भाजपा नेता व समाजसेवी संतोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *