अपना जिला

राजकीय आईटीआई मऊ में धूम-धाम से श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह मनाया गया

मऊ। राजकीय आई० टी० आई०, सहादतपुरा – मऊ, में श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि – विधान से पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर शिल्पियों व दस्तकारों को राजकीय आई० टी० आई० प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन द्वारा सम्मानित किया गया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अनुदेशकगण का भी सम्मान किया गया। सम्मान पाने वाले अनुदेशक अमर सिंह पटेल, शारदानंद राय, योगेंद्र यादव रहे।
इस अवसर पर शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे प्रशिक्षार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि सी० डी० यादव, जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा, राजेश कुमार सिंह, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, रहमान, रमेश यादव, राम प्रताप मल्ल, गोपाल दुबे, अंकित राय, सत्येंद्र सिंह, गोविंद वर्मा, शशिबाला, कृष्णा राय एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र यादव, अध्यक्ष राजकीय आई० टी० आई० कर्मचारी संघ, मऊ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *