समाजसेवी संजय परमार एवं सुनीता सिंह ने असहाय लोगों को गर्म कपड़े, गेंहू, चावल बांटा
घोसी। समाजसेवी संजय सिंह परमार एवं सुनीता सिंह ने अपने पैतृक गांव पकड़ी एवं सोनाडीह स्थित अमरजीत सिंह पीजी कालेज के साथ जमालापुर में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच पांच सौ से अधिक गर्म कपड़ों के साथ 10 कुंतल गेंहू, चावल, सब्जियों का वितरण किया।
पूर्व जिलापंचायत सदस्य अवधेश बागी ने कहा कि प्रतिवर्ष समाजसेवी संजय परमार के साथ इनकी धर्मपत्नी सुनीता सिंह द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमन्दों जिनमे विधवाओं, दिव्यांगों की संख्या अधिक रहती है उनको गर्म कपड़ों के साथ खाद्यान्न को दिया जाना बहुत ही सराहनीय कार्य है।इस तरह के कार्य क्षमतावान को करनी चाहिए।
समाजसेवी संजय सिंह परमार ने गरीबों एवं असहायों में कंबल व अन्न वितरित करते हुए कहा कि कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है । कहा भी गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।
इस अवसर पर सुनीता सिंह परमार, संजय सिंह परमार, धर्मेंद्र सिंह, श्यामबाहादुर सिंह, बलवंत सिंह, गुड्डू यादव, अच्छेलाल, मुलायम सिंह यादव, अजीत यादव आदि उपस्थित रहे।


