घर के एक बिल में एक नहीं पूरे 51 सांप निकले, परिजन दहशत में

किसी के घर एक सांप दिख जाता है तो उसकी रूह कांप जाती है, और किसी के घर में एक नहीं अगर 51 सांपों का हुजूम मिल जाए तो उस घर के एक-एक शख्स के चेहरे की रंगत क्या होगी इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ आजमगढ़ जनपद के थाना रानी की सराय क्षेत्र के गांव शाहकुंदनपुर निवासी विनोद यादव के घर विनोद यादव के मकान से 51 सांप मिलने की खबर जब लोगों को मिली तो न सिर्फ खबर आग की तरह फैली बल्कि गांव सहित पड़ोस गांव में भी हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्य सकते में आ गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी सांपों को मार डाला।
शाहकुन्दनपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव के घर मे कुछ फर्श का हिस्सा मिट्टी का है। सोमवार को घर के प्रवेश वाले भाग मे एक बिल के पास चीटीं काफी संख्या में दिखी। इस दौरान लोगों को आशंका हुई कि कोई जीव जन्तु मरा होगा। इसी के तहत जब थोड़ा ही बिल का हिस्सा खोदा गया तो सभी को रोगंटे खड़े हो गये। अंदर एक बड़ा सांप बैठा था। बिल की खुदाई होते ही सांप बाहर निकल आया। जिसे लोगों ने मार डाला। साथ ही नीचे खुदाई की गई तो कई सांपों का झुंड था। नीचे कुल छोटे लगभग 50 सांप भी थे। जिन्हें बाहर निकलते ही काटने के भय से लोगो ने मार डाला। एक साथ इतने सांप निकलने की घटना से आस पास काफी संख्या में लोग जुट गये और मृत सांपों को देखने के लिए जमा हो गये। माना जा रहा है कि मृत सांप के ही छोटे बच्चे थे। कई अंडे भी मिले। घटना की चर्चा जोरो पर है।
