अपना जिला

फातिमा अस्पताल में अमृत महोत्सव का आगाज, लहराया तिरंगा

फातिमा अस्पताल में 13 अगस्त दिन शनिवार को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव का आगाज हुआ। इस अभियान को अस्पताल प्रशासिका सि० रोसिया ने राष्ट्रध्वज को लहराकर रैली की शुरूवात किया और फातिमा अस्पताल से गाजीपुर तिराहा तक जुलुस निकाला जिसमें अस्पताल सभी सिस्टर इंचार्जेज, असी० सुप्रीटेंडेंट डा० ओ0पी0सिह, कंसल्टेंट डा० अजय कुमार, अस्पताल के सभी कर्मचारीगण व छात्राओं ने बढ़-चढ़ हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस दौरान वंदे मातरम तथा भारत माता के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। अस्पताल ने अपनी जनसहभागिता को प्रस्तुत करते हुए समाज के हर तबके के लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरीत किया और अमर शहिदों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *