मऊ के अमित कुमार सिंह का कृषि वैज्ञानिक के पद पर चयन

फ़तेह बहादुर गुप्त…
रतनपुरा/मऊ। डॉ अमित कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार सिंह रतनपुरा मऊ का चयन आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्विद्यालय के चन्दौली स्थित बिछिया कला कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि वैज्ञानिक के पद पर हुआ है।
डॉ अमित कुमार सिंह का कृषि वैज्ञानिक पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गयी है। उसके सभी मित्रो और रिश्तेदारों ने बधाई संदेश भेजा है।
विशेष रूप से उसके अभिभावक एवं चाचा प्रदीप कुमार सिंह जो की प्रदीप क्लाथ स्टोर रतनपुरा के संचालक है। उसके बड़े भाई अजीत कुमार सिंह और माता श्रीमती कमला सिंह का आत्मीय स्नेह आशीर्वाद मिला। जिसका वे सारा श्रेय अपने परिजनों को देते हैं। डॉ अमित कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा रतनपुरा ,हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज मलय नगर मलप बलिया से हुई ।जबकि कृषि स्नातक की पढ़ाई श्री मुरली मनोहर टाउन स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बलिया से किये। तत्पश्चात कृषि परास्नातक एग्रीकल्चर एक्सटेंशन अचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्विद्यालय अयोध्या से उच्च स्थान प्राप्त किये। इसके बाद पीएचडी एग्रीकल्चर एक्सटेंशन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से किया। किसी वैज्ञानिक पद के लिए उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या में 23 अप्रैल को साक्षात्कार दिया। जिसका परिणाम घोषित कर दिया गया। जिससे मऊ जनपद में अकेले डॉ अमित कुमार सिंह का चयन हुआ है। यह जनपद के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। डॉ अमित कुमार सिंह कृषि वैज्ञानिक पद पर चयन होने पर नेहरू इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य डॉ राकेश सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य वरिष्ठ पत्रकार फतेह बहादुर गुप्त, सुरेश कुमार श्रीवास्तव विनोद कुमार गुप्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, समाजसेवी जगत नारायण सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति, जयप्रकाश पटेल, ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता उर्फ टुनटुन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, जय हिंद यादव इत्यादि प्रमुख हैं।


विजय कुमार सिंह जी को हार्दिक बधाई
अभिनंदन 🌷 🌷 🌷 🌷
अध्यक्ष महात्मा गांधी साहित्य मंच गांधीनगर