आप पूर्वांचल प्रान्त के उपाध्यक्ष व बलिया के प्रभारी बने शाह आलम
मऊ। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शाह आलम उल्फत को पार्टी हाईकमान ने पूर्वांचल प्रांत का उपाध्यक्ष बनाया है, साथ ही उन्हें संगठन निर्माण हेतु बलिया जिले का प्रभार भी दिया है। साथ ही प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी सोनकर को प्रभारी मऊ, प्रांत सचिव प्रदीप कुमार को सह प्रभारी मऊ बनाया है ।
शाह आलम उल्फत के प्रांत उपाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही उनके घोसी स्थित कार्यालय पर शुभचिंतकों व समर्थकों का बधाई देने का सिलसिला लगा रहा।
समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री शाह आलम उल्फत से बात करने पर उन्होंने बताया की पार्टी ने एक बड़ी आबादी वाले पूर्वांचल प्रांत का उपाध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है,उसे पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाने का काम किया जाएगा।
पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में श्री उल्फत ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी तो दूसरी तरफ 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार जनता के सहयोग से बनाएगी।दिल्ली के मॉडल को जनता ने खूब सराहा है और जनता का रुझान आम आदमी पार्टी की तरफ बना हुआ है।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष मऊ विक्रमजीत सिंह, महिला जिला अध्यक्ष रीता भारती,पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र राणावत,पूर्व जिला प्रभारी श्री प्रवीण यादव ,पूर्व बलिया ज़िला प्रभारी अंकित राव,पूर्वांचल प्रांत कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,गाजीपुर जिला सह प्रभारी अविनाश सिंह लाला,सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी महफूज अहमद प्रदेश सचिव बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हरिकेश पांडे,हाजी सईदुर्रहमान,खुर्शीद आलम,संजीव रावत,स्वामीनाथ प्रसाद ,
क़ाज़ी मोसफ्फे जमाल उर्फ चंदू भाई, सरोज कुमार चौरसिया जमशेद आलम एजाजुद्दीन अहमद सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही पूर्वांचल प्रांत के विभिन्न जिलों से भी बधाई संदेश आते रहे।

