चर्चा में

रंग लाई अखिलेश की मुहिम…बच्चों का भी मिला साथ

केरल में आई बाढ़ की तबाही से वहां की जनता को राहत पहुंचाने के लिए…उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक मुहिम छेड़ी थी…अखिलेश की ये मुहिम रंग लाती दिखाई दे रही है…अखिलेश यादव ने खुद इस बात की पुष्टी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर से किया है…अखिलेश ने बताया कि उनकी मुहिम को समर्थकों और कार्यकर्ताओं का साथ मिला है…और बच्चों ने भी उनकी मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है…अखिलेश ने कुछ तस्वीरें और अपनी बात भी ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किया है.

अखिलेश ने लिखा है…

‘केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जमा करने की जो मुहिम हमने अपने परिवार से शुरू की थी, उसमें पूरे प्रदेश से हमारे समर्थकों व कार्यकर्ताओं के अलावा वो बच्चे भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी गुल्लक से इसमें अपना अंशदान किया है. ये भावना ही हमारे देश को एकता की डोर से बाँधती है’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *