अपना जिलाचर्चा में

दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में ‘मऊ के शक्ति’ का डंका

हौसलों को किस्मत का साथ मिला, तो मऊ जिले का सीना फक्र से चौड़ा और सर गर्व से ऊंचा होगा और मऊ की धरती के लाल का लोहा पूरा हिंदुस्तान मानेगा इन दिनों दिल्ली

विश्वविद्यालय की सियासी फिजाओं में जो नाम हर जुबान पर है वो शक्ति सिंह का है.

मऊ निवासी शक्ति सिंह देश की  राजधानी दिल्ली के छात्र संघ चुनाव में अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं.

आपको जानकर खुशी होगी कि ABVP यानि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शक्ति सिंह को अपना उम्मीदवार चुना है…शक्ति दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

पिछले दो सालों से शक्ति दिल्ली विश्विद्यालय के छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं और छात्र हित से जुड़े कार्यों और मुद्दों को गंभीरता से उठाते रहे हैं। यही वजह है कि इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में शक्ति ना सिर्फ पुराने छात्र छात्राओं के बीच लोकप्रिय हैं बल्कि नये छात्रों के बीच भी शक्ति की लोकप्रियता काफी है।

दिल्ली विश्विद्यालय के चुनाव पर पूरे देश की नज़र रहती है इसलिए भी ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। अगर शक्ति दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनावी रण जीत पाते हैं तो ये ना सिर्फ मऊ के लिए फक्र की बात होगी बल्कि पूरा पूर्वांचल सहित यूपी शक्ति की जीत का जश्न मनाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एवं नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) की ओर से नामांकन भरा गया.

शक्ति की जीत के बड़े सियासी मायने भी हैं…अगर शक्ति छात्र संघ का चुनाव जीतते हैं…तो भारतीय जनता पार्टी के लिए दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के वोटरों को लुभाने में भी मदद मिलेगी…और शक्ति की जीत बीजेपी के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में भी मददगार साबित होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *