एलपीजी पंचायत में 100 पात्र लाभार्थियों को दिया गया निःशुल्क गैस कनेक्शन
◆ लाभार्थियों का खुशी से खिल गया चेहरा, सुरक्षा के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी
◆शहीद पारस इंडने गैस सर्विस मधुबन एवं एनजीओ के सौजन्य से लगी पंचायत
मधुबन/मऊ। विकास खण्ड फतेहपुर मंडराव के डुमरी, जवाहिरपुर, तीनहरी, बस्ती, जजवली गांव में कुल 100 पात्र लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन के अंतर्गत सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर व पाइप आदि का वितरण किया गया।एलपीजी पंचायत योजना में उपभोक्ताओं को गैस रिफिल प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया वही भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के प्रयोग संबंधित जानकारी शहीद पारस इंडेन गैस सर्विस मधुबन के प्रोपराइटर सचिंद सिंह ने विस्तृत रूप से दी। श्री सिंह ने सुरक्षा के उपाय के बारे में बताया कि चुल्हे का स्तर सिलेंडर के स्तर से ऊपर रखे, खाना बनाने के पश्चात रेगुलेटर को बंद कर दें, सुरक्षा पाइप का ही प्रयोग करे, समय समय पर पाइप की जांच करते रहे। श्री सिंह ने कहा कि हम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के लिए दृढसंकल्पित है। उज्ज्वला योजना (विस्तारित) के अंर्तगत लगी पंचायत में ग्राम सभा डुमरी में प्रधान प्रमोद रंजन के नेतृत्व में 28 महिलाओं को, ग्राम प्रधान जवाहिरपुर प्रभा देवी के नेतृत्व में 36 महिलाओं, तीनहरी में प्रधान राकेश के द्वारा 17 एवम बस्ती जजवली में 17 पात्र महिला लाभार्थियों को गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। डुमरी प्रधान ने उज्ज्वला योजना एवं शौचालय (ओडीफ़) के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। प्रधान प्रतिनिधि विनय दिनकर जवाहिरपुर ने कहा कि महिलाओं को गैस मिलने से धुंवा से व धुंवा से होने वाले रोगों से मुक्ती मिलेगी। तीनहरी प्रधान राकेश ने शेष पात्र महिला जिन्होंने अभी तक योजना का लाभ नही मिला है ऐसे सभी लोग जागरूक होकर लाभ लें। यादवेन्द्र मंटू ने कहा कि एक समय था जब गैस कनेक्शन लेने के लिए लंबी लंबी लाइन लगानी पड़ती थी पर सभी पात्र गरीब को खोज कर फ्री गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। लाभार्थियों में मीना देवी, दुर्गावती, कमलावती, सीमा, कलावती, राजकुमारी, रेहाना खातून, कंचन, मनसा, कवलपति गुड़िया, सत्यभामा, सुभागी सहित प्रमुख रूप से गौरव त्रिपाठी, आशीष, वकील, राजू, मुकुट, हेमंत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मोजुद रहे।

