अपना जिला

95 दिवसीय ग्रामोदय यात्रा का गाजीपुर में जमकर स्वागत

गाजीपुर। जय स्वदेशी, जय जय स्वदेशी नारे की गूंज के साथ बुधवार को स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय विचार विभाग प्रमुख अजय कुमार के नेतृत्व में चल रही 95 दिवसीय ग्रामोंदय यात्रा बलिया, देवरिया, मऊ की यात्रा पूरी कर गाजीपुर में प्रवेश कर गयी। जिसका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय विचार विभाग प्रमुख अजय कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे जैविक खेती और देशी गाय को अपनाना होगा। तभी देश का वास्तविक विकास होगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे इस ओर चल पड़े क्योंकि इसी में सभी का भविष्य है।


स्वदेशी जागरण मंच के सह जिला संयोजक शारदा नन्द तिवारी विक्की ने कहा कि आज हम धन्य है कि अजय कुमार के नेतृत्व मे चलने का अवसर मिला है। गाजीपुर की पवित्र धरती पर हम आपका स्वागत करते है।
इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह, डां मयंक शेखर उपाध्याय, राजेश राय, लल्लन सिंह, अजय सिंह, अरविंद सिंह, वीरू चौहान, अमरनाथ शर्मा, कमलेश कुशवाहा, रामविलास यादव एवं भारी संख्या मे स्वदेशी प्रेमी बन्धु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *