HDFC बैंक मऊ की तरफ से देव पब्लिक स्कूल में किया गया पौधारोपण
गाजीपुर। एचडीएफसी बैंक शाखा मऊ की तरफ से कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत गाजीपुर जनपद के मटेहूं स्थित देव पब्लिक स्कूल के परिसर में बुधवार को वृहद् स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देव पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस आयोजन में HDFC बैंक होलसेल बैंकिग शाखा के यूनिट हेड सचिन सिंह ने बताया कि बैंक द्वारा गो-ग्रीन, ट्री प्लान्टेशन एक्टविटी के तहत् यह आयोजन किया गया। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मनिका झांं ने की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन पेड़, पौधों का पर्यावरण के प्रति योगदान को समझाते हुए पौधरोपण के प्रति तन-मन से लग, पर्यावरण को बचाने में भूमिका निभाने की बात कही। मयंक श्रीवस्तव ने बताया की एचडीएफसी बैंक की तरफ से प्रतिवर्ष पौधारोपण व रक्तदान जैसे आयोजन कराये जाते हैं।
इस अवसर पर स्कूल के कैम्पस में कई सारे फलदार व छायादार पौधा लगाए गये। इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव, मनीष सिंह, करुणेश त्रिपाठी सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

