बाल बंदियों को ब्रह्मकुमारी की बहनों ने बांधी राखी, उपहार में मांगी एक बुराई छोड़ने का संकल्प
मऊ। बाल सुधार गृह में आजमगढ़,मऊ, बलिया जनपद के बच्चों के सुनी कलाइयों पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने उनकी मंगल कामना हेतु राखी बांधा और मुंह मीठा कराया। उसके बदले में उन्होंने गिफ्ट के रूप में बच्चों से संकल्प करवाया कि जब बहन भाई को राखी बांधती है तो भाई एक गिफ्ट देता है तो आप लोगों को भी एक गिफ्ट देना पड़ेगा और वह गिफ्ट आप सभी के पास है आज 1-1 बुराई छोड़ने का संकल्प करो और वह बुराई हमें गिफ्ट के रूप में दे दीजिए और जब गिफ्ट दे दिया जाता है तो दोबारा वापस नहीं लिया जाता है। इसलिए फिर वह गलती दोबारा दोहराने की कोशिश मत करिएगा बच्चे बड़े खुशी मन से ब्रह्माकुमारी बहनों की बातों को स्वीकार किया। बाल कल्याण समिति की विनीता पांडे ने ब्रह्माकुमारी बहनों अभिवादन किया तथा आग्रह किया की वह हफ्ते में एक दिन आकर बच्चों को मैडिटेशन तथा अच्छी-अच्छी बातों को बताएं जिससे उनके अंदर सकारात्मक सोच आए ।इस मौके पर नारायण पांडे ,शशि प्रकाश राय, सुधार गृह के अधीक्षक श्रीवास्तव सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

