अमृत पब्लिक स्कूल में राखी पर्व के साथ राखी प्रतियोगिता का आयोजन
मऊ। शहर के अमृत पब्लिक स्कूल में शनिवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र प्रेम को प्रदर्शित करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने अपने कक्षा के छात्रों को राखी बांधी। इस अवसर पर मुख्य आकर्षण राखी प्रतियोगिता रही जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन राखी बनाकर किया। इस प्रतियोगिता में सेकेंडरी ग्रुप से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमश: अंशिका साहनी, रिया रावत तथा अंजलि यादव ने अर्जित किया।
सीनियर सेकेंडरी ग्रुप से प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमश: अंकित गुप्ता, समन हया तथा श्रेया सिंह ने अर्जित किया। इसी प्रकार प्ले ग्रुप से प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमश: सक्षम यादव, आराध्या सिंह तथा आर्यन यादव ने अर्जित किया।
प्रधानाचार्या डॉक्टर माया सिंह ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह पवित्र एवं पावन पर्व प्रत्येक वर्ष भाई-बहन के प्रेम को प्रगाढ़ करता है तथा जीवन में उनके लिए एक दूसरे के महत्व की पुनरावृति करता है। अंत में विद्यालय के प्रबंधक ने विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।


