केरल में आपदा से ग्रस्त लोगों की मदद के लिए मऊ के नागरिकों ने बढ़ाया हाथ
मऊ। प्राकृतिक आपदा से ग्रसित केरल प्रदेश वासियों की सहायतार्थ हेतु मऊ नागरिक मंच द्वारा नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में संयोजक जमाल अख्तर अर्पण की अध्यक्षता में बैठक हुआ। इसमें नगर के सामाजिक राजनैतिक एवं स्वास्थ्य विभाग व अन्य संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर एस एन खत्री ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों को कैसे राहत सामग्री पहुंचाई जाए तथा राहत सामग्री पात्र व्यक्तियों तक कैसे पहुंचे इस पर विचार विमर्श किया। साथ ही साथ जनपद वासियों से केरल बाढ़ पीािड़तों के सहायतार्थ हेतु बढ़ चढ़कर इमदाद करने की अपील किया गया। अंत में नाजिर गल्ला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी व एमएए फाण्डेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण ने कहा कि प्राकृतिक आपादा से पीड़ितों की सहायता करना सबसे बड़ा नेकी का कार्य होता है। इस नेकी के कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक कामरेड इम्तियाज अहमद, मौलाना इस्तखार अहमद मिफ्ताही, मौलाना इकबाल अहमद मोहम्मदी, हाजी नफीस अहमद करिश्मा, डॉ जयप्रकाश धूमकेतु, बसंत कुमार ,जफर अहमद जनता, शाहिद, सुमन ,अरविंद मूर्ति, सभासद अजहर कमाल फैजी, नौशाद अहमद अंसारी, नाजिर गल्ला, इकबाल अहमद वाहिनी, मोहम्मद अजमल, इम्तियाज नोमानी, फैजान, मंजर कमाल, मौलवी अबूजर आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

