खेल-खिलाड़ी

मऊ का तारिक, उत्तर प्रदेश अंडर 16 फुटबाल टीम का संभालेगा कप्तानी

मऊ। जनपद में एक और सितारे फुटबालर ने अपना स्थान अण्डर 16 यूपी फुटबाल टीम में कप्तान बन मऊ का नाम रोशन किया है। उसके इस सफलता पर सभी गदगद हैं।
मिली सूचना के अनुसार फ्री इंडिया फुटबाल क्लब के एक खिलाड़ी तारिक़ पुत्र कमरुज़्ज़मा निवासी जमालपुरा को उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ ने अंडर 16 टीम का कैप्टन बनाया गया है। प्रदेश फुटबाल संघ के सचिव मोहम्मद शमशुद्दीन ने इसकी सूचना की पुष्टि करते हुए बताया की यह मऊ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने तारिक को कप्तान किया कमान मिलने पर बधाई दिया है। उन्होंने मऊ में इस वर्ष फुटबाल टूर्नामेंट न कराए जाने पर चिंता ब्यक्त की। बताते चले कि मोहम्मद तारिक एक गरीब बुनकर परिवार से ताल्लुक रखता है। फ्री इंडिया क्लब के सचिव उज़ैर गृहस्तत और क्लब के कोच बधाई के पात्र हैं। उज़ैर गृहस्त ने कहा कि नगरपालिका द्वारा जो कई साल से आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट कराए गए ये सब उसी की देन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *