अपना जिला

फाइन आर्ट सेंटर द्वारा चित्रकला कार्यशाला का आयोजन

आजमगढ़। पौधारोपण अभियान के 78वें दिन रविवार को नगर के तमसा तट के किनारे मिशन घाट पर फाइन आर्ट सेंटर हरिऔध नगर, आजमगढ़ द्वारा ट्रिपल टी तमसा- तरुवर- तूलिका नाम से चित्रकला कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सहजप्रीत, सुहानी ,श्वेता, सिद्धि स्वाति ,श्रेया, अंकिता, वंशिका, शांभवि, अविकार, हर्षित, अभिज्ञान, पूजा, रिषिका, हर्षिता व आयुषी कलाकारों ने प्रतिभाग किया। हर कलाकार की पेंटिंग एक संदेश दे रही थी कि तमसा नदी हमारी जीवनदायिनी है इसकी स्वच्छता व संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है।

पूजा अग्रवाल ने अपनी पेंटिंग में तमसा नदी को मां तमसा के रूप में चित्रित किया और उनकी नित्य आरती हो ऐसी परिकल्पना की। उनकी पेंटिंग को आगामी तमसा महोत्सव के लिए रोटरी क्लब के अधिकारियों द्वारा चुना गया। कार्यक्रम में फाइन आर्ट सेंटर की निदेशिका डॉ लीना, श्वेता व पूजा अग्रवाल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की रंगोली बनाई व सभी ने उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल बिहारी वाजपेयी की याद में भविष्य में सभी को मिलती रहे दरख़्तों की छाया के भाव से सभी कलाकारों ने मिलकर एक पौधा भी रोपित किया। रोटरी क्लब के द्वारा भी इसी स्थल पर पौधरोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सिद्धार्थ सिंह, डॉ कौशलेंद्र मिश्र, प्रवीण सिंह, नित्यानंद मिश्र, डॉ पूनम तिवारी, पूनम सिंह, डॉ पूनम सिंह, उमेश सिंह, मनीष अग्रवाल, डॉ डी पी तिवारी, अजीत पाण्डेय, रूचि अग्रवाल आदि उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कलाकारों की कृतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *