चर्चा में

मां की गोद में, मां के लाल, “अटल” की तस्वीर बना दी श्रद्धांजलि

(आनन्द कुमार)

आजमगढ़। अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देने का सबका अपना अलग अलग ही अंदाज था जो जिस फन का माहिर था वह उसी रूप में अपने पसंदीदा राजनेता, पत्रकार कवि को श्रद्धांजलि देना चाहता था। शुक्रवार को आजमगढ़ जनपद मुख्यालय के गौरी शंकर घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को उनकी ही आकृति (रंगोली) बनाकर उनके आगे सिर झुकाया, नमन् किया, अपनी नम् आंखों से श्रद्धांजलि दिया नारी शक्ति संस्थान व फाइन आर्ट सेन्टर की महिलाओं ने।


श्रद्धांजलि से पूर्व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आकृति को रुप दिया फाइन आर्ट सेंटर की डॉ लीना मिश्रा व श्वेता ने। दुख: की इस घड़ी में जब मन रो रहा हो, आत्मा दुखी हो कुछ करने का इरादा ना हो ऐसे में भला अपने राष्ट्र के प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करना हो तो हाथ क्यों रूके पांव क्यों ठहरे।
भारत मां के लाल अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर की रंंगोली जब मां की गोद में नारी शक्ति संस्थान व फाइन आर्ट की टीम ने बनाने के बाद हाथों में मोमबत्ती लिए श्रद्धांजलि देने को खड़ी हुयी तो लगा सहसा अटल जी इन देवियों से पूछ रहे हों, देवियों तुम कैसी हो। लेकिन यह सब तो एहसासों में था अटल तो अटल हो चुके थे।


टीम ने अपने दिवगंत नेता को उनकी ही आकृति बनाकर उनके सामने मोमबत्ती जलाकर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्रद्धा सुमन के अवसर पर नारी शक्ति संस्थान की डा. पूनम तिवारी, फाइन आर्ट सेंटर की डॉ लीना मिश्रा, डॉ आशा सिंह, संगीता तिवारी, विदुषी अस्थाना, विजयलक्ष्मी मिश्रा, शशि सिंह, प्रीति गिरी, प्रज्ञा कौशिक, रश्मि डालमिया, डॉ अंशु अस्थाना, अमृता वर्मा, सुधा पांडेय, शीला दुबे, पूनम यशपाल सिंह, ममता शर्मा, डॉ मनीषा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *