अपना जिला

मऊ टैक्स बार के अध्यक्ष शब्बीर, महामंत्री शिवाजी, उपमंत्री बने प्रदीप सिंह

मऊ । मऊ टैक्स बार एसोसिएशन वर्ष 2018-19 का वार्षिक चुनाव व्यापार कर कार्यालय स्थित टैक्स चैम्बर के सभागार में सम्पन्न हुआ। इसमें शब्बीर अहमद अध्यक्ष, शिवाजी सिंह मंत्री, ओम प्रकाश गुप्ता उपाध्यक्ष, सुभाष यादव कोषाध्यक्ष, प्रदीप सिंह उपमंत्री और जावेद अख्तर उपमंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहाँ चुनाव अधिकारी शिवानंद चौबे की देखरेख में यह चुनाव संपन्न हुआ है। यहाँ पदाधिकारियों का माल्यापर्ण करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर दीनानाथ, इसरत कमाल आजमी, आलोक तिवारी, अतुल सिंह, उत्तम सिंह, मनीष सिंह, प्रमोद सिंह विपुल सिंह, राहुल यादव, संजय श्रीवास्तव, एजाज अहमद, अलाउद्दीन बादशाह, गणेश प्रसाद, अमरेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *