अपना जिला

दिव्यांगों के साथ खुशियां मनाना, इबादत से कम नहीं : ममता जायसवाल

मऊ। एक तरफ जहां लोग स्वतंत्रता दिवस व नाग पंचमी के अवसर पर परिवार बच्चों के साथ पिकनिक स्पॉट से लेकर पूजा-पाठ व तीज, त्यौहार मनाने में लगे रहे। वहीं जायसवाल समाज के युवा व महिलाएं दिव्यांग बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाकर एक मिसाल पेश किये। स्वतंत्रता दिवस के दिन जायसवाल समाज के लोग नगर के ताजोपुर स्थित अमरवाणी विद्यालय दिव्यांग बच्चों के बीच पंहुचकर उन्हें जश्ने आजादी की बधाई देते हुए हाथों में तिरंंगा थमाया। इसके साथ ही उन्हें मिठाई, बिस्किट, चिप्स इत्यादि वितरित कर उनके साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया।

राष्ट्र के 72 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में जायसवाल समाज सेवा समिति की तरफ से अमरवाणी विद्यालय पर पहुंचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समारोह में विधिवत भाग लिया। जहां विद्यालय परिवार द्वारा महिला जायसवाल समाज जिला अध्यक्ष ममता जायसवाल मुख्य अतिथि बनाया गया, जिन्होंने ध्वजारोहण किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता जायसवाल ने कहा कि भगवान के अद्भुत कृति दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटना इबादत से कम नहीं। इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर साक्षात भगवान के दर्शन प्राप्त हो रहे हैं। दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत वीर सपूत नाटक, वंदे मातरम सामूहिक नृत्य, शुभ दिन आयो रे नृत्य, सारे जहां से अच्छा व नए समाज का निर्माण इत्यादि की प्रस्तुति कर लोगों की वाहवाही लूटी गई। मुख्य अतिथि ममता जायसवाल को स्मृति चिन्ह देकर संस्था के फादर कृष्णराज ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान फादर ख्रिस्तराज ने सभी के प्रति आभार व्यकत किया। इस अवसर पर युवा जायसवाल समाज जिला अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, महामंत्री पीयूष जायसवाल, कोषाध्यक्ष आशीष जायसवाल, दीपक जायसवाल, कन्हैया लाल जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, संजय जायसवाल, अमित जायसवाल, श्रीराम जायसवाल इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *