गौरी शंकर गुप्ता सिद्धार्थनगर व हसनैन कुरैशी आजमगढ़ के जिला जज बने
इलाहाबाद। हाई कोर्ट जुडिशयल इलाहाबाद ने 10 न्यायाधीश के तबादले की सूची जारी की है। जुडिशियरी ने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज गोरखपुर में तैनात श्रीमती निरजा सिंह को बाराबंकी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया है तथा बाराबंकी के सेशन जज हसनैन कुरैशी को आजमगढ़ जनपद का जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नई तैनाती दी है। मेंबर एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल लखनऊ के पद पर तैनात गौरी शंकर गुप्ता को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनपद सिद्धार्थनगर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदभार सौंपा गया है। इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ संध्या रानी ठाकुर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाहजहांपुर के पद पर भेजा गया है। तथा शाहजहांपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम कला सिंंह को मेंबर एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल सेकंड एंण्ड तृृृतीय लखनऊ का प्रभार सौंपा गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थनगर के पद पर तैनात कृष्ण कुमार अस्थाना को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद पर रायबरेली जनपद मेें नई तैनाती मिली है। उसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायबरेली विनोद कुमार श्रीवास्तव चतुर्थ को गोरखपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का प्रभार मिला है। डिस्ट्रिक्ट सेशन जज बरेली के पद पर तैनात राघवेंद्र फर्स्ट को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोंडा का पदभार मिलाा है। उसी प्रकार जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष चंद्र को सेशन जज रमाबाई नगर कानपुर देहात का प्रभार मिला है। फर्स्ट एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज देवरिया के पद पर तैनात बुधिराम को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीलीभीत का प्रभार सौंपा गया है।

