सनबीम स्कूल ने छात्र-छात्राओं इको-फ्रेन्डली वातावरण हेतु पौधे बांटे
मऊ। हमेशा अपने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के अलावा कुछ अलग सोच देने कुछ अलग करने की कोशिश करने की सीख देने वाली सनबीम स्कूल मऊ में ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वस्थ वातावरण हेतु प्रेरित किया गया। इसके उपलक्ष्य में बच्चों को विभिन्न प्रकार के पौधे जिसमें आम, जामुन, सिरिस, डिठोर और अन्य पौधों को वितरित कर उन्हें पर्यावरण के स्वास्थ्य सम्बधंन हेतु प्रेरित किया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जो प्लास्टिक बैन की मुहिम चलाई गयी है। उसी मुहिम के अंतर्गत बच्चों नें विद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए भविष्य में इस मुहिम को पूर्वतः फलीभूत करने का भी ट्ठढ़ संकल्प लिया।
इस अवसर पर ‘‘नो यूज आफ प्लास्टिक‘‘ पर शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय के निदेशक राकेश गर्ग ने छात्रों से अपनें आस-पास के वातावरण, पास-पड़ोस को साफ-सुथरा रखनें को अतिआवश्यक बताया और इसे अपनें दिलचस्पी में शामिल करनें को कहा। प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी ने कहा की पेड़ हमारे आस-पास के वातावरण को प्रदूषित होने से बचाता है तथा उनके बिना हमारा जीवन सम्भव नही है। अतः हमें उनका ख्याल रखकर अपनें वातावरण को उन्नत बना सकते है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं व शि़क्षकगण उपस्थित रहे।


