अपना जिला

आजादी की पूर्व संध्या पर मधुबन के शहीदों को किया याद

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर मंगलवार को मधुबन नगर पंचायत के शहीद स्मारक पर शहीदों के याद में दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया गया। आजादी के जंगे मैदान में मधुबन की शहीदी धरती के कोने कोने से युवाओं का जत्था जब अंग्रेजों के खिलाफ चला था तो अंग्रेज पनाह मांगते भागे फिरे थे। इन शहीदों की याद में बनाया गया यह शहीद स्थल पर शहीदों को नमन करते हुए मधुबन के निवासी उनके शौर्य गाथा को याद कर गौरवान्वित हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीदी धरती के शहीद स्थल पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि व भारतीय जनता पार्टी के नेता शंकर मद्धेशिया के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *