मनोज सिन्हा 60 स्टेशनों पर लगे वाई-फाई व मऊ-लखनऊ द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का करेंगे लोकार्पण
मऊ। रेल राज्य मंत्री एवं दूरसंचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा द्वारा मंगलवार को नगर के रेलवे स्थित रामलीला के मैदान मेंं आयोजित एक समारोह में 15071/15072 मऊ-लखनऊ द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारम्भ एवं पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के 60 स्टेशनों पर स्थापित वाई-फाई सुविधा का लोकार्पण करेंगे। समारोह में घोसी के सांसद हरिनरायन राजभर भी मौजूद रहेंगे। समारोह में सपा नेता सदस्य विधान परिषद रामजतन राजभर, सदस्य विधान परिषद यशवन्त सिंह, सदस्य विधान परिषद देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक राजीव अग्रवाल, प्रधान विभागाध्यक्ष, मण्डल रेल प्रबन्धक/वाराणसी एस.के.झा, मुख्यालय एवं वाराणसी मण्डल के वरिष्ठ रेल अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहेंंगे।
मऊ जं.-लखनऊ जं. द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारम्भ उद्घाटन विशेष गाड़ी सं. 05071 द्वारा किया जायेगा । उद्घाटन विशेष गाड़ी 05071 मऊ जं. से 12.15 बजे प्रस्थान कर जखनियां से 12.35 बजे, औंड़िहार से 13.30 बजे, जौनपुर से 14.30 बजे, सुल्तानपुर से 16.35 बजे, फैजाबाद से 18.30 बजे, बाराबंकी से 20.32 बजे छूटकर लखनऊ जं. 22.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी का नियमित संचलन लखनऊ जं. से 16 अगस्त, 2018 से तथा मऊ जं. से 17 अगस्त, 2018 से किया जायेगा। 15071 मऊ जं.-लखनऊ जं. द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस मऊ जं. से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को तथा 15072 लखनऊ जं.-मऊ जं. द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस लखनऊ जं. से प्रत्येक मंगलवार एवं वृहस्पतिवार को चलाई जायेगी। 15072 लखनऊ जं.-मऊ जं. द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस लखनऊ जं. से 20.25 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 21.47 बजे, फैजाबाद से दूसरे दिन 00.50 बजे, सुल्तानपुर से 02.45 बजे, जौनपुर से 05.35 बजे, औंड़िहार से 06.37 बजे, जखनिया से 07.12 बजे छूटकर मऊ जं. 08.30 बजे पहँचेगी। इसी प्रकार 15071 मऊ जं.-लखनऊ जं. द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस मऊ जं. से 19.45 बजे प्रस्थान कर जखनिया से 20.07 बजे, औंड़िहार से 21.12 बजे, जौनपुर से 22.45 बजे, सुल्तानपुर से दूसरे दिन 00.45 बजे, फैजाबाद से 02.40 बजे, बाराबंकी से 05.38 बजे छूटकर लखनऊ जं. 07.20 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 एवं एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगेंगे।

