श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हुआ रूद्राभिषेक
(विकास राय)
गाजीपुर। धार्मिक व सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अरविन्द राय हर वर्षो के भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील अन्तर्गत लट्ठूडीह स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिवार व शुभचिंतकों सहित पंहुचे व बाबा सिद्धेश्वर नाथ जी के मंदिर मेंं बहुत ही धूम धाम से वैदिक रिति रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान करायें।
महाशिवरात्री पर्व पर एवं सावन मास में आयोजित वार्षिक पूजन में पूरा राय परिवार लट्ठूडीह अपने पैतृक गांव में उपस्थित होकर शिवार्चन मे भाग लेता है। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव के पूजन एवम प्रसाद वितरण में पूरे जनपद से जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, राजनीतिक व सामाजिक लोगों के साथ तमाम शुभचिंतक एवं इष्ट मित्र भाग लेते हैं। सोमवार को श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दिन बाबा सिद्धेश्वर नाथ जी का बब्बन तिवारी पुरोहित की देखरेख में दुग्धाभिषेक रूद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया गया।
बताते चले कि 11 वर्ष पूर्व मंदिर का जीर्णोद्धार अरविन्द राय, अभियंता नरेन्द्र नाथ राय अवकाश प्राप्त आरटीओ एवं राजेश राय पप्पू वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रत्याशी मुहम्मदाबाद विधान सभा क्षेत्र प्रबन्धक जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर के द्वारा कराया गया था। तभी से हर वर्ष सावन व शिवरात्रि में पूजन अर्चन राय बन्धु द्वारा सपरिवार किया जाता है।
सोमवार को रूद्राभिषेक में अरविंद राय अभियंता सपत्नीक श्रीमती गीता राय एवं युवा सपा नेता हिमांशु राय प्रभारी प्रबंधक सरजू राय मेमोरियल डिग्री कालेज गांधीनगर ने भाग लिया। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में योगेन्द्र प्रसाद राय, सन्तोष राय, आशीष राय, हिमांशु राय, पौरूष राय, आदित्य राय, श्याम बहादुर राय, चन्द्रमा यादव, दिनेश राय ,टुनटुन राय, सत्यनारायण राय, चुलबुल राय, दिवाकर पाण्डेय, अवधेश नरायण राय, कमलेश राय शर्मा, गंगा सागर यादव, उमेश यादव, मिंकू राय, अंकित राय, प्रिंस राय, ज्ञान जी राय, कृष्ण कांत वर्मा समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।


