जेल में बंद अपराधी के इशारे पर घटना की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
मऊ। जनपद की स्वाट टीम व थाना सरायलखन्सी पुलिस ने अपने कप्तान ललित कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक बड़ी सफलता प्राप्त किया है। पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली की कुछ बदमाश मऊ जिला कारागार में बन्द सूर्यान्स दूबे के साथ मिलकर जनपद में अपराध करने में सक्रिय हैंं। ये लुटेरे आज भैसहीपुल के पास बने कमरे मै बैठकर मऊ शहर में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे है, इस सूचना पर विश्वास करके स्वाट टीम व सरायलखन्सी पुलिस टीम मौके से प्रस्थान करके भैसहीपुल के कुछ दूर पहले आया और अपने-अपने वाहन से उतर पैदल चलकर भैसहीपुल के करीब पंहुचा भैसहीपुल के पास रोड के पश्चिम बने कमरे को दिखाया। मौके पर एक चार पहिया वाहन व एक अदद मोटरसाईकिल होन्डा साईन मौजूद दिखाई दिया।
नजदीक पहुचकर टार्च की रोशनी देकर टोका गया तो एक व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा कि पुलिस आ गयी वसीम मारो सालो को इतना कहते हुए मौके पर खड़ी स्कार्पियो में बैठकर भागने लगा तभी दूसरे व्यक्ति ने अपने पास लिए तमन्चा से पुलिस को जान से मारने की नियत से फायर किया जिसकी गोली थानाध्यक्ष सरायलखन्सी के कान के पास से सांय की आवाज करते हुए निकल गई। संयोग से पुलिस वाले बाल बाल बच गये सभी बदमाश भागने लगे कि पुलिस वालो ने दौड़ाकर करीब 60-70 कदम की दूरी पर जाते जाते घेरकर व आवश्यक बल प्रयोग करके 03 व्यक्तियो को बाकायदा पकड़ लिय।
नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम वसीम अहमद पुत्र मुस्तफा ग्राम बासगाँव थाना तरवा जनपद आजमगढ़ बताया जामा तलाशी से उसके दाहिने हाथ में लिए एक अदद तमन्चा 315 बोर जिसका नाल लोहा लम्बाई करीब 6 अंगुल बाड़ी लोहा लम्बाई करीब 5 अंगुल मुठिया चार अंगुल मुठिया पर दोनो तरफ स्क्रू से लकड़ी कसी है रस्सी लगाने हेतु मुठिया के पेदी में मुनरी लौहे की लगी है। नाल पर आगे फोर साईड नोक बना है तमन्चा को खोलने के लिए बाड़ी में स्प्रिगदार बटन लोहे का लगा है ट्रेगर, ट्रेगर गार्ड, हैमर, फायरपीन चालू हालत में बरामद हुआ नाल में एक कारतूस खोखा फसा है नाल से ताजा बारुद की गंध आ रही है तथा उसके पहने हुए पैन्ट के दाहिने जेब से एक अदद 315 बोर जिन्दा बरामद हुआ । दूसरे ने अपना नाम मु0 अरसद पुत्र मु0 मुस्ताक सा0 युसुफाबाद थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ बताया।
जामा तलाशी से उसके पहने हुए पैन्ट के बाये फेटे में खोसा हुआ एक अदद तमन्चा 315 बोर जिसका नाल लोहा 6 अंगुल लम्बाई बाड़ी लोहा लम्बाई 5 अंगुल मुठिया 4 अंगुल मुठिया पर दोनो तरफ स्क्रू से लकड़ी कसी है रस्सी लगाने के लिए मुठिया के पेदी में लोहे की मुनरी बनी है तमन्चा खोलने बन्द करने के लिए बाड़ी में लोहे की स्प्रिगदार बटन लगा है ट्रैगर ट्रैगर गार्ड हैमर फायर पीन चालू हालत में बरामद हुआ उसके पहने हुए पैन्ट के दाहिने जेब से दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। तीसरे ने अपना नाम संजय पटेल पुत्र ज्ञानचन्द्र पटेल सा0 सराय त्रिलोचन थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ बताया व जामा तलाशी से उसके दाहिने हाथ से एक अदद मोबाईल कीपैड़ नोकिया बरंग लाल बरामद हुआ पकड़े गये तीनो व्यक्तियो से स्कार्पियो गाड़ी से भागने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो तीनो ने भागने वाले का नाम अनुज कन्नौजिया पुत्र हनुमान कन्नौजिया सा0 बहलोलपुर थाना चिरैयाकोट मऊ बताया तीनो व्यक्तियो से नावक्त के समय सून सान स्थान पर रहने के बार में पूछा गया तो तीनो व्यक्तियो ने बताया कि हम लोग जिला कारागार में बन्द सूर्यांश दूबे पुत्र राजेश दूबे सा0 बासगाँव थाना तरवा जिला आजमगढ़ के आदमी है।
हमलोग उन्ही के इशारे पर किसी भी घटना को अंजाम देते है वसीम अहमद ने बताया कि संजय पटेल ही अपने मोबाईल 8881016376 से जेल में बन्द सूर्यान्श दूबे से बात करता है और उनके इशारे पर संजय पटेल मौके पर अकेले जाकर रैकी करता है उसके बाद हम लोग योजना बनाकर घटना को अन्जाम देते है आज मऊ शहर में ही एक सर्राफा की दुकान लूटने की योजना हम लोग बना रहे थे कि आप लोग आ गये तब मेरा साथी अनुज कन्नौजिया ने फायर करने के लिए कहा और फायर करते हुए स्पार्पियो गाड़ी से मौके से भाग गया दौरान पूछ-ताछ संजय पटेल ने भी बताया कि जेल में बन्द सूर्यान्श दुबे से मै अपनी मोबाईल नं0 8881016376 से बात करता हूँ और उन्ही के निर्देश से मौके पर जाकर रैकी करता हूँ और अपने साथियो से आकर बताता हूँ तब मेरे साथी उस घटना को अन्जाम देते है चूकि सभी अभियुक्तगण की एक टोली है और ये लोग जेल में बन्द सूर्यान्श दूबे के निर्देश पर किसी घटना को अंजाम देते है । इस लिए यह स्पष्ट हो रहा है कि सूर्यान्श दूबे जेल में रहकर षड़यन्त्र में शामिल है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तो के विरूध्द अन्तर्गत धारा 399/401/307/120बी व 3/25 आयुध्द अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया तथा उक्त मौके से बरामद मोटरसाईकिल नं0 (यूपी 65 एके 3394) को एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक प्रभारी अविनाश सिंह (स्वाट टीम तृतीय), निरीक्षक प्रभारी राजेश यादव (स्वाट टीम प्रथम), थानाध्यक्ष सरायलखन्सी भगत सिंह यादव, उ0नि0 शंकर सिंह राठौर (थाना सरायलखन्सी), उ0नि0 विपिन कुमार सिंह, का0 तौफिक खाँ, का0 अनिल यादव, का0 शैलेश यादव, का0 महेन्द्र कुमार, का0 अवधेश यादव, का0 अवधेश यादव, का0 ज्ञानचन्द्र मौर्य, का0 अनील सिंह (स्वाट टीम), का0 अजय यादव, का0 अर्जुन सिंह का0 रितेश राय( थाना सरायलखन्सी )। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त गिरफ्ताकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000/ रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

